Breaking News

हरियाली अमावस्या पर तहसील कार्यालय हंडिया में किया पौधारोपण राजस्व अमले ने

हरियाली अमावस्या पर तहसील कार्यालय हंडिया में किया पौधारोपण राजस्व अमले ने


लोकमतचक्र.कॉम।

हंडिया : हरियाली अमावस्या पर अच्छी पहल करते हुए राजस्व अमले ने संयुक्त रूप से फलदार ओर छायादार पौधों का रोपण तहसील परिसर तथा तहसील के सामने स्थित बगीचे में किया गया। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार एस डी कटारे, नायब तहसीलदार आशीष मिश्रा, राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र सोलंकी, पटवारी राजीव जैन, राम अग्रवाल, दीपक बामनिया, लिपिक अर्पित गौर, नवीन चौरे, जमादार विनोद कर्मा तथा सुनील नायड़े, राजकुमार डाबरे आदि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि का काफी महत्व है। इस दिन स्नान-दान के साथ पितरों को प्रसन्न करने के उपाय किए जाते हैं। वहीं, सावन मास में पड़ने वाली अमावस्या विशेष मानी जाती है। सावन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जानते हैं। अमावस्या के दिन स्नान-दान का काफी अधिक महत्व है। इसके साथ ही हरियाली अमावस्या के दिन पौधारोपण करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। सावन मास में मानसून आ जाता है। इस मौसम में पेड़-पौधे लगाने से सुख-समृद्धिकी प्राप्ति होती है।

कोई टिप्पणी नहीं