Breaking News

23 साल से नहीं चुकाया था प्रॉपर्टी टैक्स, अपर आयुक्त ने कुर्क कर ली 10.13 बीघा जमीन

23 साल से नहीं चुकाया था प्रॉपर्टी टैक्स, अपर आयुक्त ने कुर्क कर ली 10.13 बीघा जमीन

ग्वालियर - नगर निगम ग्वालियर ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने पर एक बकायादार की 10.13 बीघा (239500 वर्गफीट) जमीन कुर्क कर ली है। इस व्यक्ति पर 33.15 लाख का टैक्स 1997 से बाकी था। एक अन्य बकाया दार का मकान कुर्क किया गया है।
ग्वालियर आयुक्त नगर निगम संदीप माकिन ने प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए अधिकारियों को टारगेट दिए गए हैं। इस बीच अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता के नेतृत्व में निगम के अमले ने मंगलवार को दो जगह जाकर बड़ी कार्रवाई की। 

नगर निगम के द्वारा संपत्ति कर के  33,15,020 रुपये जमा न करने पर ठाकुर सिंह कुशवाह की 10 बीघा 13 बिस्वा (239500 वर्ग फुट )भूमि को कुर्क किया गया।  इसके लिए ठाकुर सिंह कुशवाहा को मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम 1956 की धारा 173 एवं धारा 174 के नोटिस पूर्व में जारी किए जाकर तामील कराए गए थे परंतु बकायदार ठाकुर सिंह कुशवाहा के द्वारा निगम की संपत्ति कर की राशि जमा नहीं की गई। यह वर्ष 1997 से 2020 तक की ठाकुर सिंह कुशवाह पर बकाया राशि है। इनके द्वारा पूर्व में इस भूमि को आवासीय करके डायवर्सन कराया गया था जिसका पश्चात इनके द्वारा संपत्ति कर की कोई राशि जमा नहीं की गई। बकायादार ठाकुर सिंह कुशवाहा की यह संपत्ति एबी रोड बेलदारपुरा वार्ड 38 में स्थित है जिसके खसरा क्रमांक ग्राम कोटा लश्कर के सर्वे क्रमांक 1798,  1799 1800, 1801, 1802, 1803, 1804, 1805, 1806, 1807, 1808, 1809, 1810, 1812 हैं। इस भूमि पर आपसी विवाद बताकर नगर निगम का संपत्ति कर जमा नहीं किया जा रहा था जिसके लिए उसकी समस्त भूमि को कुर्की करने की कार्रवाई अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता,  एपीटीओ संपति कर अधिकारी नंद किशोर कदम, टीसी अशोक सिंह कुशवाह सहायक संपत्ति कर अधिकारी महेश कुशवाह के द्वारा की गई। 

इनके मकान हुए कुर्क

एक अन्य कुर्की की कार्रवाई संपत्ति कर की वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई कटी घाटी एबी रोड स्थित बकायेदारों के विरुद्ध की गई जिनके द्वारा भी लंबे समय से संपत्ति कर जब नहीं जमा किया जा रहा था। इनके विरुद्ध पहले भी नगर निगम के द्वारा कार्रवाई की गई थी, उसके पश्चात भी इनके द्वारा कोई भी धनराशि नहीं जमा की गई।
 संपत्ति कर बकायादार पदमा दिवेकर, योगेश, दीपमाला, शीला, रेखा, पुष्पा दिवेकर की संपत्ति आईडी क्रमांक 100005485 एवं 100020584 भवन क्रमांक 37/ 297 एवं 37/300 को कुर्क किया गया। इन पर नगर निगम ग्वालियर का 350525 रुपए का संपत्ति कर बकाया है। दोनों ही भवन कटी घाटी एबी रोड ग्वालियर पर स्थित हैं। कार्रवाई में अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता एपीटीओ महेश कुशवाह उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं