Breaking News

संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन कृषि कानून का जलाया पुतला

संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन कृषि कानून का जलाया पुतला

मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर रैली निकालकर जताया विरोध


हरदा।
संयुक्त किसान मोर्चा ने आज तीन कृषि कानूनों का पुतला शहर के नारायण टॉकीज चौराहे पर दहन किया। इससे पूर्व मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कृषि उपज मंडी से दोपहिया और ट्रैक्टर के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन भी सौंपा। 

कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारियों ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानूनो को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि यह उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाया गया है। यदि यह कानून वापिस नहीं होते हैं तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। रैली के दौरान किसानों ने भजपा सरकार ओर प्रधनमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।


कोई टिप्पणी नहीं