Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत,दतिया में उपचुनाव लगभग तय

भोपाल/दिल्ली।दतिया के पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। भ्रष्टाचार के 25 साल पुराने मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद राहत की उम्मीद लगाए बैठे पूर्व विधायक को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 जुलाई तय कर दी है।इस सजा के बाद ही उन्हें विधायकी गवानी पड़ी थी। भारती ने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है।

मामला क्या है?

दिल्ली की विशेष सत्र अदालत पहले ही भारती को 3 साल की सजा और डेढ़ लाख के जुर्माने से दंडित कर चुकी है। आरोप है कि उन्होंने बैंक अध्यक्ष रहते हुए एफडी घोटाले के जरिए धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली थी।

हाई कोर्ट में क्या हुआ?

भारती ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील की थी और साथ ही सजा पर रोक (स्टे) व जमानत की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने तुरंत राहत देने सेआ इनकार करते हुए सुनवाई जुलाई तक टाल दी।

अयोग्यता तय

सजा मिलते ही भारती की विधायकी समाप्त हो चुकी है। दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है और इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेजी जा चुकी है।

उपचुनाव लगभग तय! अब जबकि हाई कोर्ट से जुलाई तक राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही, दतिया में उपचुनाव की आहट तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है कि आने वाले 2–3 महीनों में दतिया का चुनावी माहौल पूरी तरह बदल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About