Breaking News

नगर पालिका चुनाव प्रचार में भाजपा के मंत्री भी उतरे मैदान में, संभाली प्रचार की कमान...

नगर पालिका चुनाव प्रचार में भाजपा के मंत्री भी उतरे मैदान में, संभाली प्रचार की कमान...

कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया वार्ड 23 सहित अन्य वार्डों में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 


(लोकमतचक्र.कॉम)

हरदा। नगर सरकार को लेकर चुनाव प्रचार अभियान जोरो पर है। जहाँ पार्षद उम्मीदवारों ने जोर-शोर से प्रचार करना शुरु कर दिया है। वहीं कृषिमंत्री कमल पटेल ने हरदा के वार्ड क्रमांक 23 की BJP प्रत्याशी प्रीती सचिन जैन सहित अन्य वार्डों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर जीत के लिए प्रत्याशी को आशीर्वाद दिया। 6 तारीख को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। BJP ओर कांग्रेस दोनों ही दल जीत के लिए अपनी पूरी ताकत अब चुनाव प्रचार में लगा रहे है। आज कृषि मंत्री कमल पटेल ने नगर में  वार्ड क्रमांक 23 कार्यालय का उद्घाटन किया और जीत के लिए BJP प्रत्याशी श्रीमती प्रीती सचिन जैन को जीत के लिए आशीर्वाद दिया।


भाजपा से वार्ड नंबर 23 की पार्षद उम्मीदवार प्रीती जैन जहां महिला कार्यकर्ताओं के साथ घर घर दस्तक दे रही है ओर भाजपा के साथ ही उनके पति सचिन सिंघई जैन के द्वारा वार्डवासियों के लिए किये गए जनहित के कार्यों कै आधार पर वोट मांग रही है। वहीं पार्षद प्रत्याशी प्रीती जैन के पति सचिन जैन जो की भाजपा में वर्षों से कार्य करते हुए वार्ड अध्यक्ष से लेकर अन्य पदों पर काम कर चुके है ओर वर्तमान में किसान मोर्चा में जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे है ने भी वार्ड के अपने परिचितों तथा कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पार्षद प्रत्याशी प्रीति सचिन जैन के नजदीकी रिश्तेदार, परिचित लोग भी चुनाव प्रचार में मदद के लिए आ गये हैं। वार्ड के मतदाताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी प्रीति सचिन जैन को अपना आशीर्वाद दिया जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व में भी भाजपा से पार्षद वार्ड नंबर 23 से चुने गए थे और नगर पालिका द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर इस बार फिर से वार्ड नंबर 23 से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं