इस संबंध में रेलवे सलाहकार मंडल के सदस्य सुयोग सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से हरदा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा।
इस पहल में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद दुर्गादास उइके तथा पूर्व मंत्री कमल पटेल का विशेष योगदान बताया जा रहा है। इस निर्णय से न केवल यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
सुयोग सोनी ने क्षेत्र की जनता की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों और रेलवे मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। रेलवे मंत्रालय के इस निर्णय से हरदा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा, जिससे उनका समय और संसाधन दोनों की बचत होगी।

0 टिप्पणियाँ