Breaking News

कलेक्टर व कांग्रेस MLA के बीच तीखी बहस, कलेक्टर बोले-घर पर किया करो तेज आवाज में बात

कलेक्टर व कांग्रेस MLA के बीच तीखी बहस, कलेक्टर बोले-घर पर किया करो तेज आवाज में बात

भोपाल : उज्जैन में बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह और विधायक महेश परमार में जमकर विवाद हुआ। विधायक महेश परमार ने कलेक्टर आशीष सिंह पर भाजपा को मदद करने के आरोप लगाया। मतदान केंद्र से लौटे कलेक्टर आशीष सिंह ने भी महेश परमार को तमीज से बात करने की सलाह दी और कहा तुम हमेशा अनर्गल आरोप लगाते हो। इतनी तेज आवाज में बात अपने घर पर किया करो, मुझसे नहीं। अभी वोटिंग चल रही है तो क्या मैं वोटिंग रुकवा दूं तुम्हारे कहने पर। तुम खुद अंदर कैसे आए हो।
 इस पर महेश परमार ने कहा कि जो अनाधिकृत प्रवेश दिया जा रहा है उसे रोका जाए। एक बजकर 45 मिनिट समय वोटिंग का था। उसके बावजूद मतदान करने के लिए भाजपाई लोगों को अंदर भेज रहे हैं। इस पर कलेक्टर आशीष ने फिर पलटवार करते हुए कहा कि तुम हमेशा उल्टे सीधे बयान दे देते हो, यह सही नहीं है। दिमाग से बात किया करो। हर समय बहस करते हो। इस दौरान उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ला भी मौके पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं