Breaking News

भारी गहमागहमी के बीच हरदा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की रेवा धर्मेंद्र पटेल 1 वोट के विजयी घोषित

भारी गहमागहमी के बीच हरदा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की रेवा धर्मेंद्र पटेल 1 वोट के विजयी घोषित

लोकमतचक्र.कॉम

हरदा : भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय हरदा जनपद पंचायत अध्यक्ष की सीट अंततः कांग्रेस के पक्ष में चली गई। जिस पर कांग्रेस की रेवा धर्मेंद्र पटेल 1 वोट से विजयी घोषित की गई। हरदा जनपद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सुबह से ही भारी गहमागहमी बनी हुई थी।  हरदा जनपद के 25 वार्डों के सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। जिसमें भाजपा से वार्ड नंबर 7 के नवनिर्वाचित सदस्य यशवंत पटेल एवं कांग्रेस से वार्ड नंबर 21 से निर्वाचित जनपद सदस्य रेवा पति धर्मेंद्र पटेल के बीच मुकाबला था। जिसमें कांग्रेस की रेवा धर्मेंद्र पटेल एक वोट से विजयी रही। रेवा धर्मेंद्र पटेल को 13 वोट मिले वहीं भाजपा यशवंत पटेल को 12 वोट मिले।

उल्लेखनीय है कि हरदा में जनपद अध्यक्ष चुनाव को लेकर भारी हंगामा हुआ। यहां कांग्रेस नेताओं ने चुनाव के लिए तय निर्धारित समय के बाद जनपद सदस्यों की ओर से उनके रिश्तेदारों को टैंडर वोट की अनुमति देने का विरोध जताया। इस दौरान एसडीओपी एवं कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर बहसबाजी हुई। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस और भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की है। एक तरफ भाजपा के नेताओं ने मंत्री कमल पटेल के पक्ष में नारेबाजी की। दूसरी तरफ, कांग्रेस नेताओं ने मंत्री पटेल के विरोध में नारेबाजी की ।नेताओं के आरोप प्रत्यारोप ओर पुलिस से बहसबाजी के बीच कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण पंवार की तबीयत खराब हो गई, उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं