Breaking News

हरदा जिला मुख्यालय पर जारी हुई यातायात की नवीन व्यवस्था, दीपावली त्यौहार के चलते

हरदा जिला मुख्यालय पर जारी हुई यातायात की नवीन व्यवस्था, दीपावली त्यौहार के चलते

एसपी ने किया नया रूट जारी, मुख्य बाजार में नहीं जा सकेंगे चार पहिया वाहन

लोकमतचक्र डॉट कॉम।

हरदा । दीपावली पर  बाजार में भीड़ के चलते घंटाघर क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश रहेगा निषिद्ध ,यातायात पुलिस द्वारा जामा मस्जिद, सोमानी एंपोरियम ,एवं हरसूद वाली गली से चार पहिया वाहनों को कराया जावेगा डायवर्ट।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोविया के निर्देशानुसार थाना प्रभारी यातायात  सूबेदार  वर्षा  गौर एवं थाना स्टाफ  के द्वारा  दीपावली पर खरीदारी करने हेतु बाजार में उमड़ी भीड़ एवं अधिक संख्या में वाहनों की आवाजाही   के  चलते शहर में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु 22/10/22  से दीपावली तक  जामा- मस्जिद ,सोमानी एंपोरियम, एवं  हरसूद वाली गली से चार पहिया वाहनों को डायवर्ट किया जावेगा एवं अधिक भीड़ होने की स्थिति में चाडक चौराहा, गणेश चौक एवं नार्मदेव धर्मशाला से ही चार पहिया वाहनों को डायवर्ट कराया जाएगा व मुख्य बाजार क्षेत्र को चार पहिया वाहन फ्री जोन किया जावेगा।


कोई टिप्पणी नहीं