Breaking News

कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2023 के परिणामों में मील का पत्थर साबित होगा - विकास विरानी

कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2023 के परिणामों में मील का पत्थर साबित होगा - विकास विरानी


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं का डिजिटल एवं फिजिकली वेरिफिकेशन के अंतर्गत चलने वाले बूथ विस्तारक अभियान- 2 को लेकर आज जिले के प्रभारी विकास बिरानी का जिले के नगर मंडल हरदा में प्रवास हुआ। यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि पूरे जिले में सभी मतदान केंद्रों पर कार्यकर्ताओं की टोली के साथ कार्यकर्ताओं को डिजिटल करते हुए उनके सत्यापन का कार्य पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया जा रहा है । इन्हीं कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हेतु जिले के प्रभारी विकास बिरानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन आप के अथक प्रयास एवं मेहनत के कारण आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। यह बूथ विस्तारक अभियान जनता एवं कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने का एक सरल माध्यम है, योजनाओं को घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता जनता के सीधे संपर्क में रहना चाहिए । उन्होंने बूथ विस्तारक अभियान को लेकर अभी तक के किए गए कार्यों की समीक्षा हरदा नगर के बूथ विस्तारक एवं पार्षदों के साथ की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला प्रभारी देवी सिंह सांखला ,मनोहर लाल शर्मा,राजेश काका, मनील शर्मा, प्रदीप गौर ,  उदय चौहान, मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर सहित सभी पार्षद एवं विस्तारक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं