Breaking News

आत्माराम महाराज की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब

आत्माराम महाराज की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब 

कृषि मंत्री कमल पटेल शोभायात्रा और भंडारे में शामिल हुए 

हरदा। संत आत्माराम महाराज की जयंती आज अहलवाड़ा ग्राम में श्रद्धा भाव से मनाई गई। गांव में भव्य शोभायात्रा निकालकर मंदिर के शिखर पर पताका फहराई गई। किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने यहां पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और भंडारे में शामिल हुए।

टिमरनी तहसील के ग्राम अहलवाड़ा में जन्में आत्माराम महाराज ने वैराग्य होने पर मेलघाट नेमावर पर तप किया जहां उनकी समाधि बनाई गई है। मंत्री कमल पटेल ने कहा कि आत्माराम महाराज अवतारी पुरूष थे। उनके आशीर्वाद से सैकड़ों की संख्या में लोग अपने कष्टों से मुक्ति पा सके, यहां उनका मंदिर बना है जहां आसपास के गांवों से श्रद्धालु आज भी उनके दर्शन करने पहुंचते हैं। 

आत्माराम महाराज की जयन्ती पर पूरे गांव में उत्सव का माहौल है, पूरे गांव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है, लोगों ने घरों में रंगोली बनाकर सजावट की। अहलवाड़ा ग्राम के इस प्रमुख धार्मिक समागम में आसपास के अनेक गांवों के श्रद्धालु यहां पहुंचे तथा भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए, शोभायात्रा का समापन मंदिर के शिखर पर पताका फहराने के साथ हुआ। 

इस अवसर पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधु संत शामिल हुए। इस मौके पर मंदिर में दिन भर भजन कीर्तन हुए। मंत्री कमल पटेल सपत्नीक पूजा में शामिल हुए तथा आत्माराम महाराज से प्रदेश वासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

कोई टिप्पणी नहीं