Breaking News

अजाक्स में मनाई गई सावित्रीबाई फुले व जयपाल सिंह मुंडा की जयंती

अजाक्स में मनाई गई सावित्रीबाई फुले व जयपाल सिंह मुंडा की जयंती


हरदा
- अजाक्स कार्यालय हरदा में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले एवं समाज सुधारक प्रशासक राजनीतिक संविधान सभा के सदस्य जयपाल सिंह मुंडा जी की जयंती मनाई गई।

 उपस्थित जनों द्वारा उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया जाकर पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सावित्रीबाई फुले जयपाल सिंह मुंडा के  द्वारा महिला शिक्षा सामाजिक उत्थान व अधिकार, देश के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, और महिलाओं के लिए जीने के समान अवसर के लिए किए गए कार्यो व उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला व उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही।

इस अवसर पर अजाक्स जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले, अजाक्स महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला, प्रवक्ता सुभाष मसकोले, संभागीय सचिव रामचंद्र सांवरे,मनमोहन तिलन्ते, सुनील उईके, जी.पी. अहिरवार, पवन विरहा, एम.के. इवने, सर्व आदिवासी समाज की जिला उपाध्यक्ष राखी करोची, उषा सांवरे, श्रीमती गुलाब बाई उईके, श्रीमती सीमा पोर्ते, श्रीमती सरला उईके, रामशंकर बुनकर स्वास्तिक मौर्य सहित अन्य उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं