Breaking News

रबी सिंचाई कार्यक्रम के लिये जल संसाधन विभाग का कंट्रोल रूम स्थापित

रबी सिंचाई कार्यक्रम के लिये जल संसाधन विभाग का कंट्रोल रूम स्थापित

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा / रबी सिंचाई कार्यक्रम वर्ष 2021-22 के सफल संचालन के लिये जल संसाधन संभाग हरदा कार्यालय में सिंचाई नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07577-222065 है। अनुविभागीय अधिकारी रेवापुर उपनहर अनुविभाग हरदा श्री व्हाय.एस. यादव सिंचाई नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहेंगे। श्री यादव का मोबाईल नम्बर 9826898760 है। कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन संभाग, हरदा श्री एल.एस. जादौन ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये सहायक वर्ग दो श्री टी.के. दीवान मोबाईल नं. 9399770966 तथा फिटर श्री जगनलाल साहू मोबाईल नं. 9754511861 की दूरभाष ड्यूटी लगाई गई है।


नियंत्रण कक्ष में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये चौकीदार श्री संतोष ढोल्या मोबाईल नं. 9713805760 तथा श्री चंद्रगोपाल ढोके मोबाईल नं. 7389689255 की दूरभाष ड्यूटी लगाई गई है। रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिये चौकीदार श्री सफी खान मोबाईल नं. 9009411819 की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार शासकीय अवकाश दिवसों के लिये अतिरिक्त दल में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये पत्र वाहक श्री भीमसिंह राजपूत, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये भृत्य श्री पूनम केवट की दूरभाष ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारी तवा बांयी मुख्य नहर चैन क्र. 3008 पर प्राप्त होने वाले जल प्रवाह संबंधी अभिलेख संधारण के साथ-साथ किसानों से प्राप्त शिकायतों को भी पंजी में दर्ज करेंगे एवं उनके त्वरित निराकरण के लिये सभी संबंधितों को उसी दिन जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं