भोपाल। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 9 मई से बढ़ाकर अब 23 मई कर दी गई है।
सरकार के इस निर्णय से उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जो समय पर स्लॉट बुक नहीं कर पाए थे। साथ ही उपार्जन केंद्रों पर आवश्यकतानुसार तौल कांटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, जिससे खरीदी प्रक्रिया तेज और व्यवस्थित हो सके।
मंत्री ने बताया कि किसानों को अब किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं सुगम बनाया गया है। इसके अलावा, एनआईसी के माध्यम से स्लॉट बुकिंग की तकनीकी क्षमता में भी वृद्धि की गई है, जिससे तकनीकी समस्याओं का समाधान होगा और बुकिंग प्रक्रिया पहले से अधिक प्रभावी बनेगी। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को उपज बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें समय पर उचित सुविधा मिल सके। उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार तौल कांटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

0 टिप्पणियाँ