Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोवंश की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


हरदा । जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में गंजालेश्वर आश्रम से गोवंश चोरी कर उन्हें रेलवे ट्रैक पर बांधकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए एसडीएम संजीव नागू को ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार, गत शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने गंजालेश्वर आश्रम से पांच गोवंशीय पशुओं को चोरी कर रेलवे पटरी पर बांध दिया। रविवार सुबह छिदगांव मेल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास पांच गायों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से सभी गायों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह कृत्य बेहद अमानवीय है तथा इससे समाज की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं।

ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए कहा कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About