प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुकरावद निवासी संतोष (48) अपनी मां सुशीला बाई के साथ बाइक से हरदा आ रहे थे। वे गांव के पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए मुड़ रहे थे, तभी मगरधा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में संतोष के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।घायल सुशीला बाई ने बताया कि संतोष उनके चार बेटों में सबसे बड़ा था। परिवार में उनकी एक बेटी और एक बेटा भी है। वे अपनी छोटी बहन की शादी के लिए कपड़े खरीदने हरदा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाली बाइक को पकड़कर पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।


0 टिप्पणियाँ