Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शहीद इलाप सिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को मिली रफ्तार, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया निरीक्षण

हरदा । जिले के ग्राम सोनतलाई-करणपुरा में आज शहीद इलाप सिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के कार्यों ने नई गति पकड़ ली, जब मध्यप्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने परियोजना के पंप हाउस एवं पाइपलाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों और किसान भाइयों के साथ स्थल का जायजा लिया और परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

यह परियोजना हरदा जिले की सबसे महत्वाकांक्षी सिंचाई योजनाओं में से एक मानी जा रही है, जो लंबे समय से किसानों की उम्मीदों का केंद्र रही है। वर्षों के संघर्ष, विश्वास और समर्पण के बाद अब यह योजना धरातल पर तेजी से आकार लेती दिखाई दे रही है।

निरीक्षण के दौरान कमल पटेल ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से आने वाले एक वर्ष में माँ नर्मदा का पवित्र जल हजारों किसानों के खेतों तक पहुंचेगा, जिससे उनकी खेती को नई ऊर्जा मिलेगी और उत्पादन में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर सोनतलाई, पाँचतलाई और करणपुरा के सैकड़ों ग्रामीणों एवं किसानों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार तथा कमल पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हरदा जिला सिंचाई के क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। यह परियोजना न केवल कृषि क्षेत्र को मजबूत करेगी, बल्कि किसानों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About