हरदा। आज स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क प्याऊ (जल सेवा) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नटवर पटेल, आर. के. खरे एवं अनिल कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर RPF एवं GRP स्टाफ भी मौजूद रहा।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का माला एवं नारियल भेंट कर स्वागत किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को निःशुल्क पानी उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में यह सुविधा यात्रियों के लिए राहत प्रदान करेगी।इस अवसर पर सुभाष राठी, नवनीत पटेल, सुनील भायरे, रामदीन मल्लाहरे, शरद चौबे, मुजाहिद खान, पुष्कर राव, रोशन, राजेश, कमलेश, सरिता, प्रीति, वर्षा, रूबी, मोनिका, शिल्पी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाजसेवा की भावना को बढ़ावा देते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की गई।

0 टिप्पणियाँ