Breaking News

बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों सहित 30 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 11750 रू. का समन शुल्क वसूला यातायात पुलिस ने

बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों सहित 30 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 11750 रू. का समन शुल्क वसूला यातायात पुलिस ने


हरदा। यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन जिले में विभिन्न स्थानों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते आज पुलिस अधीक्षक हरदा मनीष कुमार अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा गजेंद्र सिंह वर्धमान के निर्देशानुसार थाना यातायात प्रभारी सूबेदार सुश्री वर्षा गौर व थाना स्टाफ द्वारा 12 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों सहित 30 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 11750 रू. का समन शुल्क वसूला गया। 

आज यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट, तीन सवारी, मोबाइल फोन पर बात करते हुये वाहन चलाने वाले, चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट, इत्यादि पर चालानी कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को धीमी गति से एवं हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने हेतु समझाइश दी जा रही है। नाबालिग वाहन चालकों के पालकों को समझाइश दी गई। 

यातायात पुलिस ने आज बिना मास्क वाले 5 लोगों से 500 ₹ समन शुल्क वसूल किया गया। शहर में यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था ठीक करने हेतु सड़कों पर लगे अव्यवस्थित वाहनों को व्यवस्थित पार्क करवाया गया। संपूर्ण कार्यवाही में सूबेदार के साथ ए.एस.आई. मोहन सिंह ,प्रधान- आरक्षक महेश शर्मा, कपिल अग्रवाल, अभिषेक साध, विमल लौवंशी एवं हमराह थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

कोई टिप्पणी नहीं