Breaking News

मंत्री नहीं बन पाने के बाद पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का ट्वीट, महाकौशल अब उड़ नहीं, फड़फड़ा सकता है...

मंत्री नहीं बन पाने के बाद पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का ट्वीट, महाकौशल अब उड़ नहीं, फड़फड़ा सकता है...

भोपाल - शिवराज कैबिनेट में मंत्री बनने से चूकने के बाद एक बार फिर पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने संगठन और सरकार के फैसलों पर अपनी नाराजगी दिखाई है। उन्होंने कल हुए शिवराज कैबिनेट के विस्तार के बाद आज दो अलग-अलग ट्वीट कर कहा है कि 'महाकौशल' अब उड़ नहीं सकता, फड़फड़ा सकता है। मध्यप्रदेश में सरकार का पूर्ण विस्तार हो गया है। ग्वालियर, चंबल, भोपाल, मालवा क्षेत्र का हर दूसरा भाजपा विधायक मंत्री है। सागर, शहडोल संभाग का हर तीसरा भाजपा विधायक मंत्री है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि महाकौशल के 13 भाजपा विधायकों में से एक को तथा रीवा संभाग में 18 भाजपा विधायकों में से एक को राज्य मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। महाकौशल और विंध्य अब फड़फड़ा सकते हैं, उड़ नहीं सकते। महाकौशल और विंध्य को अब खुश रहना होगा। खुशामद करते रहना होगा। बधाई...।


गौरतलब है कि विश्नोई ने इसके पहले दो जुलाई को हुए कैबिनेट विस्तार के बाद भी मंत्री पद को लेकर विन्ध्य और महाकौशल की उपेक्षा पर सवाल उठाए थे और कई बार ट्वीट के जरिये अपनी पीड़ा जाहिर की थी। उनके  विरोध में विन्ध्य के भी कई नेताओं ने सुर मिलाए थे।
पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने विश्नोई के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए लिखा इब्तिदा ए इश्क है रोता है क्या, आगे-आगे देखिए होता है क्या....।

कोई टिप्पणी नहीं