Breaking News

कृषि कानूनों के विरोध में ट्रेक्टर रैली निकली

कृषि कानूनों के विरोध में ट्रेक्टर रैली निकली

किसान कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस का संयुक्त प्रदर्शन


हरदा
। कृषि कानून के विरोध में और दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन  के समर्थन में आज  किसान कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल और महिला कांग्रेस द्वारा सयुक्त रूप से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। पूर्व विधायक सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने खिरकिया के प्रमुख चौराहों से छीपाबड़ से खिरकिया तक ट्रेक्टर रैली निकली गई।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में खिरकिया में सेकड़ो ट्रेक्टर के साथ रैली निकाली गई और केंद्र सरकार का विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक राम किशोर दोगने ने कहा PM को सबसे बात करने समय है लेकिन किसानों से बात करने का समय नही है। उन्होंने कहा दिल्ली में जो किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे उन पर लाठी चार्ज करवाया जा रहा है, जिसकी समस्त कांग्रेसी निंदा करते है।

कोई टिप्पणी नहीं