Breaking News

भारतीय मजदूर संघ ने वृद्ध आश्रम में कंबल ओर फल वितरण कर मनाया संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 101 वी जयंती को

भारतीय मजदूर संघ ने वृद्ध आश्रम में कंबल ओर फल वितरण कर मनाया संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 101 वी जयंती को

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : आज भारतीय मजदूर संघ जिला हरदा द्वारा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 101 वी जयंती पर वृद्ध आश्रम में शीतकालीन समय को देखते हुए वृद्ध पुरुष एवं महिला को कंबल एवं फल वितरित किए इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री सिद्धार्थ पचोरी ,भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी भा जिला मंत्री मुकेश निकुम, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिव सोलंकी, बलराम काले भाजपा नेता एवं भारतीय मजदूर संघ सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुये।


भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुकेश निकुम ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने ठेगड़ी जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला, ठेंगड़ी जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक रहे साथ ही उन्होंने भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ ,स्वदेशी जागरण मंच,पर्यावरण मंच समरसता मंच ,जैसे संगठनों का की स्थापना की आज ठेंगड़ी जी का जीवन एक राष्ट्र संत के रूप में रहा,ठेंगड़ी जी 16964 से 1076 तक जनसंघ से राज्यसभा सदस्य भी रहे,सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा में लगा दिया।

कोई टिप्पणी नहीं