Breaking News

अब MP के किसान खुद करेंगे अपनी फसल गिरदावरी...

अब MP के किसान खुद करेंगे अपनी फसल गिरदावरी...

जागरूक किसानों को होगा फायदा, फसल विक्रय पंजीयन में नहीं होगी परेशानी, नही काटना पड़ेगा अधिकारियों के चक्कर

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना अपनी फसल किसान स्वयं दर्ज करें को शासन ने अमलीजामा पहना दिया है। यदि किसान इसमें रूचि लेकर एमपी किसान एप के माध्यम से अपनी सही फसल दर्ज करेगा तो उसे पटवारी, तहसीलदार से लेकर दूसरे अधिकारियों के चक्कर नहीं काटना होगा साथ ही फसल पंजीयन में भी सुविधा रहेगी। फसल गिरदावरी 20जुलाई से शुरू होगी।

यह करना होगा किसान को 

इस बार खरीफ मौसम में बोई जाने वाली फसल की गिरदावरी किसान स्‍वयं mp kisan app के माध्‍यम से स्‍वयं 20 जुलाई 2022 से प्रारंभ कर सकेगे। इसके लिए उन्‍हें एम पी किसान एप को डाउनलोड कर अपने एन्‍ड्रोईड मोबाईल से लॉगिन करना होगा । अपने खेत पर जाकर बोई गई फसल दर्ज कर एक फोटो खीचकर अपलोड करना होगी। एक ही मोबाईल से कृषक अपने पूरा खसरों की फसल दर्ज कर सकते है । इसके साथ साथ अपने परिवार के किसी अन्‍य सदस्‍य या किसी अडौस-पडौस के कृषकों की फसल दर्ज कर मदद कर सकते हैंं।

 ्31 जुलाई 2022 से इसी एप में AI याने आर्टिफिशियल इन्‍टेलिजेन्‍शी याने सेटेलाईट से बोई गई फसल की जानकारी दिखा देने लगेगी। आपके द्वारा दर्ज की गई फसल और सेटेलाईट में दर्शाई गई फसल एक समान होने पर वह अपने आप सर्वर पर अपलोड हो जाएगी। यदि दोनो जानकारी में भिन्‍नता होगी तो कृषकों को खेत पर जाकर वास्‍तविक जानकारी ऊपर बताए अनुसार दर्ज करना होगी। किसान अपनी गिरदावरी का कार्य 15 अगस्‍त 2022 तक कर सकेगें। इसके पश्‍चात शेष बचे या भिन्‍नता पाये जाने पर खसरा नंबरों की गिरदावरी हल्‍का पटवारी के द्वारा की जाएगी।  इसके अलावा यदि फसल की जानकारी गलत दर्ज हो गई हो तो 5 सितंबर 2022 तक किसान अपनी बोई गई फसल को सही कराने के लिए इसी एप से अपना दावा या आपत्ति प्रस्‍तुत कर सकेंगे। जिसका निराकरण 10 सितंबर 2022 तक कर दिया जाएगा।शासन की योजना जागरूक किसानों के लिए अवश्य हि लाभदायक रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं