Breaking News

TI ने पुलिस कंट्रोल रूम में महिला ASI को मारी गोली, खुद को भी शूट किया, मौत

TI ने पुलिस कंट्रोल रूम में महिला ASI को मारी गोली, खुद को भी शूट किया, मौत

लोकमतचक्र.कॉम।
भोपाल : राजधानी के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पवार ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने पहले एक महिला एएसआई को गोली मारी, इसके बाद खुद अपनी जान दे दी।

टीआई हाकम सिंह महिला एसआई से मिलने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना में महिला एसआई रंजना खांडे घायल हो गई है जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोलरूम पहुंचे। मृतक टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुडैल सिमरोल और सराफा थाने में पदस्थ रहे थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं