Breaking News

हंडिया से उचान तक सायकल चलाकर करेंगे मतदाताओं को जागरूक प्रशासनिक अधिकारी

हंडिया से उचान तक सायकल चलाकर करेंगे मतदाताओं को जागरूक प्रशासनिक अधिकारी


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 7 मई को मतदान होगा। मतदान से पहले कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 20 अप्रैल शनिवार को सायकल रैली आयोजित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी व स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि यह सायकल रैली सुबह 6ः30 बजे ग्राम हंडिया से प्रारम्भ होकर ग्राम ऊॅचान तक जायेेगी। सायकल रैली को कलेक्टर आदित्य सिंह हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली में कलेक्टर के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित सिसोनिया एवं अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौडा भी शामिल होंगे। रैली हंडिया से मांगरूल, सगोदा, नयागांव होते हुये ऊॅचान पहुँचेगी। रैली में जिला प्रशासन के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, जागरूक युवा एवं अन्य मतदाता भी शामिल होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं