Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरदा में कैट की संभागीय बैठक संपन्न: व्यापारी हित, संगठन विस्तार और महिला विंग गठन पर जोर

हरदा। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) की संभागीय बैठक आज हरदा के एक निजी होटल में गरिमामय रूप में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, उनकी जिम्मेदारियों तथा व्यापार में प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया नागपुर से विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने की। विशेष अतिथियों के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जैन 501, प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल, प्रदेश मंत्री अजय खंडेलवाल एवं संभाग प्रभारी मनजीत सिंह साहनी, जिलाध्यक्ष सरगम जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कैट हरदा टीम द्वारा बाहर से पधारे सभी अतिथियों का भव्य स्वागत हार-माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर किया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से पुनः बी.सी. भरतिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवीन मनोनयन के पश्चात उनका यह प्रथम जिला दौरा रहा, जो हरदा जिले के लिए गर्व का विषय बना।

बैठक के दौरान सभी अतिथियों ने हरदा के व्यापारियों को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भरतिया ने अपने व्यापक अनुभव के आधार पर व्यापारियों का मार्गदर्शन किया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने व्यापारियों से संगठित रहकर अपने अधिकारों के लिए सजग रहने का आह्वान भी किया।

विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला उद्यमियों को बैठक में आमंत्रित कर उनके साथ सार्थक संवाद किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए शीघ्र ही कैट की महिला विंग के गठन के लिए जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भारतीया ने व्यापारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को स्पष्ट, प्रभावी और दमदार तरीके से प्रस्तुत किया। उन्होंने व्यापारियों को संगठित होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष सरगम जैन ने हरदा जिले की समस्याओं और आवश्यकताओं को पूरे संभाग के सामने मजबूती से रखा, जिससे स्थानीय व्यापारियों की आवाज़ को व्यापक मंच मिला।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. शिरीष अग्रवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। आभार दीपक नेमा ने व्यक्त किया । यह बैठक व्यापारियों के लिए एक सशक्त मंच साबित हुई, जहां संगठनात्मक मजबूती, व्यापारी हितों की रक्षा और भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। 

इस अवसर पर CAIT की जिला कार्यकारिणी के सदस्य मुरारी बंसल,संजय जैन,अजय अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,शुभम बंसल,सुनील अग्रवाल,मनोज धमनानी,दीपक गुर्जर,सुरेश रमानी,संजय सोनी,सुधीर गोयल,विकास जैन,सुनील छाबड़ा,दिलीप सिंहल,अभय जैन सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About