Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कोरोना से बचने बैंक ने किया अनूठा प्रयोग

● पानी से बचने नहीं कोरोनावायरस से बचने बैंक में लगाई प्लास्टिक तिरपाल
● बैंक ऑफ इंडिया में आने वाले हर ग्राहक को पहले कर रहे हाथों को सेनटराइज

टिमरनी /-नगर की बस स्टैंड चौराहे के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया में कोरोना से सावधानी रखने के लिए ग्राहक और बैंक अधिकारियों के बीच प्लास्टिक की तिरपाल लगाई गई है, जिससे शाखा के कर्मचारी पूर्ण रूप से बचे रहें। शाखा में अंदर आने से पहले गेट पर कर्मचारी के द्वारा हर ग्राहक के हाथों को सेनटराइज कराया जा रहा है। शाखा में भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए 4 से 5 लोगों को ही अंदर आने दिया जा रहा है। नगर में एकमात्र ऐसी शाखा है जहां पर इस तरह की व्यवस्था की गई है । सावधानी में ही सुरक्षा है इसका संदेश भी गेट पर दिया गया है। यह पन्नी तिरपाल अधिकारियों से लगभग 4 फीट दूर लगाई गई है जिसमें मात्र दो जगह पासबुक और नोट देने जितनी जगह रखी गई है, छत से लेकर नीचे फर्श तक तिरपाल लगाई गई है। बैंक के इस प्रयोग को जनता ने सराहा।
– टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट ✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About