● निलंबित चल रहे पटवारी को मारी गोली
● पटवारी भोपाल रिफर
हरदा जिले में पदस्थ पटवारी गौरीशंकर व्यालसे को एक व्यक्ति ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। शासकीय चिकित्सालय हरदा में प्राथमिक उपचार देकर उन्हें भोपाल रिफर कर दिया गया है।
मामला अवैध संबंधों का बताया जा रहा है, पुलिस कार्यवाही जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर स्टाफ के लोग शासकीय चिकित्सालय पहुंचे। घटना के समय पटवारी श्री व्यालसे के साथ उनका परिवार पत्नी, ससुर आदि मौजूद थे। पुलिस सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी को गोली मारकर आरोपी फरार,पटवारी गौरीशंकर के सर में लगी गोली, गंभीर अवस्था मे भोपाल किया रेफर,पुलिस ने 307 के तहत मामला दर्ज किया, ग्राम कडोला के पास वेयरहाउस के पास की घटना, सिविल लाइन थाने का मामलाहै।
0 टिप्पणियाँ