● हरदा जिले के लिए राहत भरी खबर
● टिमरनी विकास खण्ड मे कोरोना के मरीजो के स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने का सिलसिला जारी
हरदा जिले के लिए राहत भरी खबर है, जिले में टिमरनी विकास खण्ड मे कोरोना के मरीजो के स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने का सिलसिला जारी है। राजस्व विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज कोविड केयर सेंटर पहुंच कर स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए मरीजों की हौसलाअफजाई करते हुए उत्साहवर्धन किया। टिमरनी तवा कालोनी के कोविड केयर सेटर से टिमरनी के तीन मरीजो को डिस्चार्ज कर घर के लिए रवाना किया गया जिसमे वार्ड नम्बर 12 की एक महिला और एक पुरूष और वार्ड क्र 15 का 1पुरूष शामिल है
ब्लाक मेडिकल आफीसर डा एम के चौरे ने कोविड केयर सेटर से डिस्चार्ज हुये मरीजो को होम आईसोलेशन मे रहने की सलाह दी ।
स्वस्थ होकर घर लौट रहे इन तीनो मरीजोंं का पुष्प वर्षा,एवं तालिया बजाकर स्वागत किया गया।
बीएमओ डॉ चोरे ने बताया कि कोविड सेंटर में नर्सिंग होम बनाया गया है प्रत्येक मरीज को अलग कमरों में रखकर तय डाइट,मेडिसिन दी जाती है सभी मरीज शीघ्र ही स्वस्थ होकर घर लौट रहे है। इस दौरान ब्लाक मेडिकल आफीसर डॉ एम के चौरे, डॉ राजेश मीणा तहसीलदार धर्मेन्द्र चौकसे ,नायब तहसीलदार सन्दीप गौर,बीजेपी मंडल अध्यक्ष विनीत गीते,पटवारी दिनेश ठाकुर ,युवामोर्चा अध्यक्ष सागर तिवारी एवं स्वास्थ व राजस्व स्टाफ के द्वारा कोविड केयर सेटर से डिस्चार्ज हुये मरीजो को शुभकामना देकर घर के लिए रवाना किया ।
– टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍️
0 टिप्पणियाँ