Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सिलवानी से स्थान्तरित होकर जनपद सीईओ अशोक उइके पहुंचे टिमरनी

● सिलवानी से स्थान्तरित होकर जनपद सीईओ अशोक उइके पहुंचे टिमरनी
● जनपद कर्मचारियों सहित सचिवों ने किया स्वागत
● कल करेंगे पदभार ग्रहण

टिमरनी/- नगर में जनपद पंचायत सी ई ओ का पद विगत काफी समय से रिक्त था जिसे जनपद सीईओ का पद प्रभार हरदा जिला पंचायत अधिकारी सम्हाल रहे थे। ज्ञात हो कि पूर्व में टिमरनी जनपद में सीईओ रहे वृंदावन मीणा का स्थान्तरण सीहोर जिला हुआ था इनके स्थान पर सिलवानी से अशोक उइके का स्थानांतरण टिमरनी हुआ था किंतु लंबे समय के इंतजार के बाद रिलीव होकर आज यहां पहुंचे।

जनपद अधिकारी,कर्मचारी सहित सचिवों ने श्री उइके जी का जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि श्री उइके पूर्व में भी टिमरनी अपनी सेवाएं दे चुके है। श्री उइके के आने से सभी के चेहरे खिल उठे, श्री उइके अपनी बेहतर कार्यसेवा ओर सरल स्वभाव के लिए जाने जाते है। कल सोमवार को वे अपना कार्यभार सम्हालेंगे।
-टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About