Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लापरवाह ग्रामीणों को मास्क लगाने की दी हिदायत तहसीलदार ने

● लापरवाह ग्रामीणों को मास्क लगाने की दी हिदायत तहसीलदार ने   

● तहसील में चलाया जायेगा रोको-टोको अभियान

हरदा जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अधिकारी वर्ग भी चिंतित नजर आ रहे हैं। इसी के चलते आज रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची तहसीलदार डॉ अर्चना शर्मा ने सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों को मास्क नहीं लगाने पर डांट लगाते हुए मास्क लगाने की हिदायत दी।
हंडिया तहसील के ग्राम देवतालाब मैं चल रहे ड्रोन से आबादी के सर्वे का निरीक्षण करने पहुंची तहसीलदार डॉ अर्चना शर्मा ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की हिदायत दी और इसी दौरान वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों को मास्क नहीं लगाने पर डांटते हुए हिदायत दी, यदि वे आगे फिर से बिना मास्क के दिखाई दिए तो उनके खिलाफ कार्यवाही कि जाकर जुर्माना लगाया जाएगा। तहसीलदार श्रीमती शर्मा की समझाइश पर ग्रामीणों को भी अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे से वो मास्क लगाकर ही घर से निकलेंगे।

तहसीलदार डॉ शर्मा ने इस दौरान अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए अब तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में रोको टोको अभियान चलाया जावे इसके लिए कोटवार सहित ग्राम के सरपंच, पंच और ग्रामीण कर्मचारियों को जानकारी देकर उन्हें समझाइश दी जावे कि वह स्वयं तो मास्क लगाए हैं ही साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मास्क के घूमने वाले ग्रामीणों को टोक कर मास्क पहनने के लिए जागरूक करें। तहसीलदार डॉ शर्मा द्वारा यह बहुत ही अच्छा कदम उठाया गया इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मास्क की महत्ता पता लगेगी और जागरूकता बढ़ेगी जिससे कोरोना संक्रमण के फैलने से रोका जा सकेगा। उपस्थित लोगों ने तहसीलदार श्रीमती शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About