Hot Posts

6/recent/ticker-posts

टिमरनी तहसीलदार ने आबादी सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

टिमरनी तहसीलदार ने आबादी सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

मध्यप्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना आबादी भूमि का सर्वे करके आबादी का अधिकार अभिलेख ओर नक्शा तैयार करने के कार्य का हरदा जिले के चयनित ग्रामों में चल रहे आबादी के ड्रोन से सर्वे का निरीक्षण लगातार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसी के चलते टिमरनी तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे ने राजस्व अमले के साथ ग्राम निमाचा में प्रारंभ हुए आबादी के ड्रोन सर्वे का निरीक्षण किया ओर मौके पर पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। आबादी सर्वे के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री चौकसे ने आवश्यक निर्देश देकर दल को कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
गौरतलब है कि हरदा जिले के ग्रामों में चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण कलेक्टर अनुराग वर्मा, अपर कलेक्टर प्रियंका गोयल, डिप्टी कलेक्टर डेहरिया मैडम, जिला पंचायत सीईओ तथा एसडीएम हरदा एच एस चौधरी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आबादी सर्वे का निरीक्षण किया था और सर्वे त्रुटि रहित पूरा हो इसके लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए थे । कलेक्टर श्री वर्मा ने मौके पर उपस्थित राजस्व अमले को उक्त कार्य सावधानीपूर्वक करने के आदेश देते हुए संबंधित तहसीलदारों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए पाबंद किया था।
टिमरनी तहसील के ग्राम निमाचा में आज ड्रोन से सर्वे के दौरान सहायक अधीक्षक भू अभिलेख सुरेखा यादव, राजस्व निरीक्षक पंकज खत्री, मोहन ठाकुर, श्रद्धा गोस्वामी, पटवारी लादूराम धुर्वे, आरती ठाकुर, विजय कौशल आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About