विधायक ने किया श्रीराम-जानकी मंदिर निर्माण का भूमिपूजन
अयोध्या में बन रहे मंदिर के लिए समर्पण की किया आव्हान
टिमरनी/रहटगांव - विधायक कुं संजय शाह ने रहटगांव तहसील अंतर्गत ग्राम कासरनी में बन रहे श्रीराम-जानकी मंदिर का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही अयोध्या में बन रहे श्री राम जी के भव्य मंदिर में अपना अपना समर्पण देने का सभी ग्रामवासियों से आग्रह किया । इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठगण सहित ग्रामवासी मौजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ