जानकारी के अनुसार बजरंग दल के मयूर मराठा और रौनक खत्री ने बताया कि उन्हें ट्रेन के माध्यम से गौमांस तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्यकर्ताओं ने जांच की, जिसमें दो महिलाओं को संदिग्ध सामग्री के साथ पकड़ा गया। इसके बाद दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध सामग्री की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

0 टिप्पणियाँ