Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरदा में आंधी का कहर: टिनशेड उड़े, बिजली गुल, वृक्ष हुए धाराशाई

हरदा । शनिवार शाम को हरदा में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज धूलभरी आंधी ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में घरों के टिनशेड उड़कर दूर जा गिरे, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई।

खंडवा बायपास पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज हवा से वृक्ष दुकान पर गिर गयि। एक राजगीर के बेहद करीब वृक्ष गिरा, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। शहर के अन्य हिस्सों से भी टिन उड़ने की घटनाएं सामने आई हैं।जिले में कई स्थानों पर वृक्ष गिरने कि खबर आई हैं ।

आंधी के चलते शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और कई इलाकों में सप्लाई ठप हो गई। धूलभरी आंधी के कारण सड़कों पर चल रहे लोगों को रास्ता तक साफ दिखाई नहीं दे रहा था।

*आंधी के बाद कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत*

करीब एक घंटे तक तेज हवाएं चलने के बाद मौसम ने फिर पलटी मारी और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश की फुहारों से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, हालांकि उमस ने परेशानी बढ़ा दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About