हरदा। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के विभिन्न पदों को सुशोभित करने वाले एवं शिक्षा जगत के सम्मानित व्यक्तित्व, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री पी. सी. पोर्ते का आज दुखद निधन हो गया। उनके देवलोक गमन के समाचार से शिक्षा एवं कर्मचारी जगत में शोक की लहर व्याप्त है।
श्री पोर्ते ने अपने सेवाकाल में शिक्षा तथा कर्मचारी हितों के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका सरल व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक सरोकार सदैव स्मरणीय रहेंगे। राज्य कर्मचारी संघ के सदस्यों एवं जान पहचान के कर्मचारियों द्वारा श्री पोर्ते के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित की ।
श्री पोर्ते जी की अंतिम यात्रा निज निवास राजधानी कालोनी हरदा से कल दिनांक 3 मई को प्रातः 8 बजे हरदा विश्राम घाट जायेगी।

0 टिप्पणियाँ