Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डायवर्सन की बकाया राशि वसूली जमा नहीं करने पर एक वेयरहाउस को सील किया तहसीलदार ने

डायवर्सन की बकाया राशि वसूली जमा नहीं करने पर एक वेयरहाउस को सील किया तहसीलदार ने


हरदा
- प्रदेश की खस्ताहाल अर्थ व्यवस्था के चलते शासकीय बकाया वसूली के लिए प्रशासन सख्त रूख अख्तियार कर रहा है। आज तहसीलदार हरदा ने डायवर्सन की बकाया राशि वसूली जमा नहीं करने पर एक वेयरहाउस को सील कर कुर्की की कार्यवाही की गई।तहसीलदार हरदा विंकी सिंहमारे द्वारा ग्राम सामरधा में सारिका पति पवन के वेयरहाउस को डायवर्सन की विगत वर्षों की बकाया राशि को सूचना पत्र जारी करने के उपरांत भी वेयरहाउस मालिक द्वारा जमा नहीं करने पर वेयरहाउस को सील कर कुर्की की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में तहसीलदार श्रीमती विंकी सिंहमारे, राजस्व निरीक्षक डायवर्सन कैलाश यादव, हल्का पटवारी जयंत जगेत एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

तहसीलदार श्रीमती सिंहमारे ने जानकारी देते हुए बताया कि डायवर्सन भूमि के बकायादार मध्यप्रदेश ट्रेजरी की वेबसाईट पर भी हेड 0029, सब हेड 0101-007 में भी ऑनलाईन कियोस्क सेन्टर के माध्यम से डायवर्सन की बकाया राशि जमा कर राजस्व निरीक्षक डायवर्सन कैलाश यादव, मोबाईल नम्बर 8120445964 को चालान की प्रति उपलब्ध करा सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About