Breaking News

मुरूम खदान के गड्ढे में डूबने से एक महिला ओर उसकी बेटी की हुई मौत...

मुरूम खदान के गड्ढे में डूबने से एक महिला ओर उसकी बेटी की हुई मौत...

जगह-जगह मौत के गड्ढे, अवैध खनिजों का लालच निगल रहा इंसानों को

घटना पर तय होनी चाहिए अधिकारियों की जिम्मेदारी


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : अवैध खदाने मौत के गड्ढे बन गई है। आज ऐसे ही एक मुरूम की खदान मैं डूब कर एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। आज घटित हुई घटना में मेहमानी करने आयी 25 वर्षीय महिला ओर उसकी 7 वर्षीय बेटी की मुरूम खदान के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। जिले के कई इलाकों में अवैध मुरुम खदान हैं। यहां मुरुम निकालकर लोग चले गए और अपने पीछे छोड़ गए गड्ढे। इन गड्ढों में बारिश का पानी भरा तो आसपास रहने वाले लोगों ने वहां निस्तारी शुरू कर दी। अब हालत ये है कि ये गड्ढे मौत के गड्ढे बन चुके हैं। पूर्व में भी नहालखेड़ा रोड़ पर अवैध मुरूम खदान में डूबने से दो बच्चों की मौत हो चुकी है।

हंडिया तहसील के ग्राम कायागांव में ग्राम कोटवार रामचन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कायागांव की मुरुम खदान में एक महिला मनीषा बाई पत्नी सुंदरलाल कोरकू उम्र लगभग 25 वर्ष एवं बेटी रोली उम्र लगभग 07 वर्ष की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना अभी शाम की बताई जा रही है। दोनों ग्राम रातातलाई की रहने वाली हैं। महिला अपनी बुआ के घर ग्राम कायागांव में मेहमानी आयी हुई थी। महिला मजदूर परिवार से है। दोनों की मुरुम खदान के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों व परिजन, रिश्तेदारों की मदद से दोनों के शवों को गड्ढे से बाहर निकाल लिए गया है। पुलिस को ग्राम कोटवार द्वारा सूचना दे दी गई।

उल्लेखनीय है कि जिले के.कई इलाकों में बच्चे इन गड्ढों में डूबकर मर चुके हैं लेकिन कभी भी इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय नहीं की गई । जिसके चलते ऐसा अवैध खनन करने वाले बेखौफ होकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं