Breaking News

कांग्रेस ने किया बापू ओर शास्त्री जी को याद, माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व पर की चर्चा

कांग्रेस ने किया बापू ओर शास्त्री जी को याद, माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व पर की चर्चा

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : आज 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा स्थानीय घंटाघर पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौन धरना दिया गया तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की।


उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर की जयंती के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के तत्वाधान में कांग्रेसजनों की उपस्थति में स्थानीय घंटाघर पर स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक मौन धरना प्रदर्शन किया गया ।

तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रातः 11 बजे से  राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों की जयंती सादगी के साथ मनाई गई ओर दोनों के व्यक्तित्व पर चर्चा की जिसमें उपस्थित कांग्रेस जनों ने दोनों महापुरुषों के द्वारा देशहित में किये कार्यों को रेखांकित किया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों, समस्त कांग्रेसजन व जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं