Breaking News

बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे ने बंदूक से अपने आप को गोली मारी, मौत

बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे ने बंदूक से अपने आप को गोली मारी, मौत

लोकमतचक्र.कॉम।

जबलपुर। मध्य प्रदेश की बरगी विधानसभा सीट से विधायक एवं कांग्रेस के प्रतिष्ठित नेता संजय यादव के बेटे सारांश उर्फ विभव यादव ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने खुद को गोली मार ली। सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 

खबर से पूरे जबलपुर शहर में सनसनी फैल गई। उन्हें गंभीर हालत में भंडारी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सारांश यादव की कनपटी पर गोली लगी है।  घटना विधायक के हाथीताल कालोनी स्थित घर पर घटित हुई। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल विधायक संजय यादव के घर एवं अस्पताल में तैनात कर दिया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी

कोई टिप्पणी नहीं