Breaking News

नगर पालिका CMO दस हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया

नगर पालिका CMO दस हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल/राजगढ़। भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके मध्य प्रदेश में ऐसा कोई भी दिन नहीं जाता जब एक दो भ्रष्ट शासकीय सेवक रंगे हाथों गिरफ्तार ना हो। आज फिर मध्यप्रदेश में 3 शासकीय कर्मचारियों को रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा हैं जिसमें दो कर्मचारी राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक है, वही राजगढ़ में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक पवन कसेरा निवासी सारंगपुर जिला राजगढ ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल मनु व्यास को एक शिकायती आवेदन दिया कि वो नगर निगम में ठेकेदारी का कार्य करता है एवं  मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगरपालिका सारंगपुर जिला राजगढ़ अशोक भमोरिया उसके किये गए कार्यों के बिल को पास करने के एवज में 8 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत सत्यापन उपरांत आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रेपकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक डॉ सलिल शर्मा ने टीम के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका सारंगपुर जिला राजगढ़ अशोक भमोरिया को 10000/- की रिश्वत लेते राठी कॉलोनी स्थित गोकुल पुष्पद के मकान पर जहां आरोपी किराये से रहता था,  रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी अशोक भमोरिया ने आवेदक पवन कसेरा से रिश्वत राशि के 10,000रु लेकर अपनी पहनी शर्ट की जेब मे रख ली थी।  लोकायुक्त टीम की कार्यवाही जारी है।  टीम सदस्य ट्रेपकर्ता अधिकारी  उप पुलिस अधीक्षक डॉ सलिल शर्मा, निरीक्षक मयूरी गौर,  प्र आर. रामदास कुर्मी, आर. बृजबिहारी पांडे, आर.  मनोज मांझी, आर. हेमन्त ठाकुर शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं