Breaking News

पर्युषण महापर्व : धार्मिक भजनों पर बच्चों ओर युवतियों ने दी नृत्य की प्रस्तुति

पर्युषण महापर्व : धार्मिक भजनों पर बच्चों ओर युवतियों ने दी नृत्य की प्रस्तुति

अभा महिला परिषद के द्वारा आयोजित किये जा रहे प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम


लोकमतचक्र डॉट कॉम।

हरदा : श्री दिगंबर जैन समाज हरदा के चल रहे  पर्युषण महापर्व के आठवें दिन अखिल भारतीय महिला परिषद ने स्थानीय आचार्य  श्री विद्यासागर भवन में धार्मिक भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन आयु वर्ग के बच्चों ओर युवतियों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय महिला परिषद की अध्यक्षा श्रीमती साधना सुरेन्द्र जैन ने बताया कि सांस्कृतिक आयोजनों की श्रंखला में पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग के दिवस पर धार्मिक भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में 3 आयु वर्ग तय किये गये थे, जिसमें 5 वर्ष से 10 वर्ष, 11 वर्ष से 15 वर्ष ओर 16 वर्ष से अधिक आयु सीमा रखी गई थी। आयोजन के सभी आयु वर्ग को मिलाकर 23 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। प्रथम आयुवर्ग में चर्चित गंगवाल, दूसरे आयुवर्ग में प्रथम सौम्या रपरिया तथा तीसरे आयुवर्ग में प्रथम आरती बड़जात्या ने स्थान प्राप्त किया।


सभी ग्रुप में 3-3 प्रतियोगी का चयन प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय के रूप में किया जाकर शेष सभी को सांत्वना पुरूस्कार वितरण किया गया। उक्त नृत्य प्रतियोगिता में पुरूस्कार राजहंस होटल के सार्थक जैन, रविंद्र जैन परिवार द्वारा दिया गया था।उपस्थित लोगों ने सभी प्रतियोगियों का करतल ध्वनि से उत्साह वर्धन किया। मंदिर जी में कार्यक्रम के पर्व संगीतमय आरती करते हुए युवाओं ने जोरदार भक्ति की।

कोई टिप्पणी नहीं