Breaking News

हॉकी इंडिया की प्रचार प्रसार टीम द्वारा विश्व कप 2023 के जागरूकता अभियान अंतर्गत खिलाड़ियों से मुलाकात की

हॉकी इंडिया की प्रचार प्रसार टीम द्वारा विश्व कप 2023 के जागरूकता अभियान अंतर्गत खिलाड़ियों से मुलाकात की 


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। हॉकी इंडिया की प्रचार प्रसार टीम द्वारा भुवनेश्वर राउरकेला उड़ीसा में आयोजित पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के जागरूकता अभियान अंतर्गत आज हॉकी इंडिया की टीम शास उत्कृष्ट विद्यालय हरदा एवम म.गां.शास.उ.मा.विद्यालय हरदा पहुंची एवं दोनों विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की स्कूल के बच्चों को बेसिक हॉकी खेल के बारे में बताया हाकी खेल का प्रचार प्रसार किया ज्यादा से ज्यादा बच्चे हाकी खेल से जुड़े इस हेतु प्रेरित किया इस अवसर पर हॉकी इंडिया के सौरभ दहायत एवं उनकी टीम के साथ जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट संस्था के म.गां.स्कूल के प्राचार्य बी एन शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एस के यादव व्यायाम शिक्षक राजेश बिलिया डी के साहू आनंद अग्रवाल डी एल रामकुचे आदि उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं