हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं मुख्य वक्ता बृज गोपाल लोया के आगमन पर वैश्य समाज के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के विश्वास, विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
वैश्य समाज की ओर से समर्थ सिंघल, संगीता अग्रवाल, महेश सादानी, अजय अग्रवाल एवं विक्रांत अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ