● टिमरनी नगर आज से दो दिनों के लिए किया लाकडाउन
● कलेक्टर हरदा के आदेश पर अधिकारियोंं ने बाजार करवाया बंद
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर हरदा के आदेश पर नगर टिमरनी शनिवार और रविवार को टोटल लाकडाउन किया गया। दोपहर 2बजे के करीब एसडीएम अंकिता त्रिपाठी के दिशा निर्देश पर तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे, टीआई राजेश साहू, सीएमओ आरडी वर्मा तथा राजस्व, पुलिस और नगर परिषद के संयुक्त दल के साथ नगर बंद का एलाउंस करते हुए नगर में निकले।प्रशासन द्वारा दुकानों को बंद कराया जा रहा इस दौरान अधिक भीड़ भाड़ वाली दुकान मालिको को सख्त हिदायत दी।इस दौरान आगामी रक्षाबंधन त्योहार के चलते मार्केट गुलजार रहे। तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे ने बताया कि दूध,सब्जी दवाई दुकान तय समय सीमा में खुली रखी जायेगी।
-टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍️
0 टिप्पणियाँ