Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजना अंतर्गत 4 लाख 4 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजना अंतर्गत 4 लाख 4 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत


हरदा -
कलेक्‍टर श्री संजय गुप्‍ता ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व हरदा की अनुशंसा पर प्रबन्‍ध संचालक म.प्र. राज्‍य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के संशोधित प्रावधान अनुसार मृतक लालू पिता हरिसिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी सवासड़ा थाना नेमावर जिला देवास हाल निवास हीरापुर तहसील हंडिया जिला हरदा के वैधवारसानों में प्रथम श्रेणी पत्नि सुमित्रा बेवा लालू निवासी सवासड़ी तहसील खातेगांव जिला देवास को सहायता राशि रूपये 4 लाख एवं अंत्‍येष्टि राशि रूपये चार हजार कुल राशि 4 लाख 4 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की है। स्‍वीकृत राशि का भुगतान म.प्र. कृषि उपज मंडी (राज्‍य विपणन विकास निधि) नियम 2000 के नियम 7 के प्रावधानों अनुसार कृषि अनुसंधान तथा अधोसंरचना विकास निधि की नियत राशि में से उप संचालक म.प्र. राज्‍य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा देय होगी।

तहसीलदार हं‍डिया से प्राप्‍त जॉंच प्रतिवेदन अनुसार 29 मार्च 2020 एवं 30 मार्च 2020 की मध्‍य रात्रि 1 बजे लगभग तहसील हंडिया के ग्राम हीरापुर स्थित भूमि ख.नं. 123/2 रकबा 2.868 हेक्‍टेयर भूमि जो कि रितेश पिता गोविन्‍द के नाम से दर्ज है। उक्‍त भूमि पर कृषि कार्य करते समय करन्‍त लगने से रितेश पिता गोविन्‍द, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम हीरापुर तहसील हंडिया जिला हरदा एवं लालू पिता हरिसिंह उम्र 32 वर्ष निवासी सवासड़ा थाना नेमावर, जिला देवास हाल निवास हीरापुर तहसील हंडिया की मृत्‍यु होना प्रतिवेदित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About