मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने नेमावर पहुंचकर किए आचार्यश्री विद्यासागरजी के दर्शन
मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने नेमावर पहुंचकर किए आचार्यश्री विद्यासागरजी के दर्शन
आचार्यश्री ने कहा शासन-प्रशासन के कार्यों में हिंदी का हो ज्यादा से ज्यादा उपयोग
नेमावर/हरदा - पूर्व मुख्य न्यायाधिपति और मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने शनिवार को सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर पहुंचकर आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ आयोग के सदस्य सरबजीत सिंह भी थे। जैन समाज हरदा के ट्रस्टी राजीव रविन्द्र जैन (पटवारी) एवं खातेगांव जैन समाज के प्रवक्ता नरेन्द्र चौधरी, पुनीत जैन ने बताया कि दोनों ने करीब 30 मिनट तक आचार्यश्री से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। आचार्यश्री ने शासन-प्रशासन के कार्यों में हिंदी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करने पर जोर दिया।
सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राजा भैया सूरत, कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर संजय मैक्स, उपाध्यक्ष सुरेश काला, कोषाध्यक्ष महेंद्र अजमेरा, जिनेश काला, सुशील काला ने मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, सदस्य सरबजीत सिंह, एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का सम्मान कर आचार्यश्री द्वारा हिंदी में रचित महाकाव्य मूकमाटी और जैन साहित्य भेंट किए। इसके बाद श्रीजैन और श्रीसिंह ने निर्माणाधीन भव्य पंचबालयती-त्रिकाल चौबीसी, सहस्त्रकूट जिनालय एवं संत निवास का भी अवलोकन किया।
शोक संदेश (विज्ञापन) -
कोई टिप्पणी नहीं