3 सूत्री मांगों को लेकर 4 फरवरी से सहकारी समिति कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे
भोपाल - मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के आव्हन पर पूरे मध्यप्रदेश में सहकारी संस्थाओं के 55000 कर्मचारियों द्वारा प्रदेश की 4525 सहकारी संस्थाएं एवं उचित मूल्य की 23000 दुकाने दिनांक 4 फरवरी 2021 से अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलम बंद महाआंदोलन की शुरुआत होगी।
आंदोलन के पूर्व महासंघ द्वारा 1 फरवरी से लेकर 3 फरवरी तक सभी जिलों में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के समस्त कर्मचारी जिसमें सहकारी संस्थाओं में कार्यरत प्रभारी प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, लेखापाल ,कंप्यूटर ऑपरेटर कैसियर, विक्रेता, चपरासी एवं चौकीदार, सभी कर्मचारी एक साथ जिला लेवल पर एकत्र होकर रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। अब अगली रणनीति के तहत 4 फरवरी 2021 से जिले की समस्त सहकारी संस्थाएं एवं उचित मूल्य की दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद कर जिला लेवल पर धरना प्रदर्शन देंगे।
मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक मांग मंजूर नहीं, तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा। प्रमुख मांगों में सहकारी संस्थाओं में कार्यरत 55000 कर्मचारियों को शासन के कर्मचारियों की भांति नियमितीकरण किया जावे और जो खाद्यान्न कटौती की गई है उसको वापस दिया जाए , और मशीनों में जीरो किया जाए, साथ ही जो उपार्जन का कई वर्षों से कमीशन नहीं दिया गया है उसको भी दिया जाए , एवं अन्य विषयों पर भी महासंघ शासन प्रशासन से चर्चा करेगा।

0 टिप्पणियाँ