Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने लाखों रुपए की अवैध देशी शराब जप्त की

पुलिस ने लाखों रुपए की अवैध देशी शराब जप्त की


टिमरनी 
- थाने के अंतर्गत आने वाले नांदरा गांव से पुलिस ने 32 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।यह कार्रवाई करताना पुलिस चौकी एवं टिमरनी थाना पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रुप से की गई है।

जानकारी में पुलिस ने बताया कि बीती रविवार की रात आरोपी पवन पिता गणेश गौरा उम्र 30 साल निवासी नांदरा के खेत में बने टप्पर से बड़ी मात्रा में होशंगाबाद क्षेत्र की शराब दुकानों से बुलवाकर अवैध शराब की तस्करी किए जाने मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पवन गौरा के कब्जे से 32पेटी देशी शराब मात्रा 288 लीटर जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत 1लाख 20 हजार रुपए है।

पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया है। वही पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा अपने साथी पप्पू उर्फ फड़ाग,जित्तू निवासी बागनखेड़ा कन्नौद व मुकेश निवासी कुसमानिया कन्नौद के साथ मिलकर यह अवैध शराब का धंधा चलाया जाना बताया गया है। पुलिस द्वारा मामलें में उपरोक्त अन्य आरोपियों पर भी प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। जिनकी अभी गिरफ्तारी की जाना बाकी है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर होशंगाबाद क्षेत्र से किन शराब दुकानों से अवैध रुप से शराब खरीद कर लाई जा रही थी इसके संबंध में पूछताछ की जाना है। इस कार्रवाई में टीआई राजेश साहू,करताना पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अविनाश पारधी, एएसआई अनुज बघेल, दलपत सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र वाड़ीवा, नीलेश तिवारी, कैलाश मौर्य, आरक्षक राकेश पटेल, महेश कुसारिया, बब्बर धुर्वे आदि शामिल रहे। 

-संदीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About