Breaking News

भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55 वीं पुण्यतिथि

एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता थे - पंडित दीनदयाल उपाध्याय

भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55 वीं पुण्यतिथि 

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा । भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पालिका उद्यान में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता साथियों द्वारा उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए।


जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने पंडित जी के सिद्धांतों से अवगत कराते हुए उनके सादगी भरे जीवन का उल्लेख किया। सांसद प्रतिनिधि  राजेश वर्मा (काका), भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर श्रीरंग मुजूमदार एवं भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला ने पंडित जी को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों के लिए बनाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं समर्पण दिवस के रूप में आज के दिन को मनाते हुए आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से कार्यकर्ताओं का लगाव अपने संगठन के प्रति हमेशा रहे इस भावना से आर्थिक सहयोग प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी किया जाना सुनिश्चित किया गया पंडित जी के विचारों को साझा किया गया।

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनसुख लोहाना ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानवदर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा से भी इस देश को जोड़ा था। पंडित जी ने कहा था कि देश को प्रगतिशील विचारधारा से जोड़ने के लिए एक ऐसा सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक मॉडल जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जावे जिसके विकास के केंद्र में सिर्फ और सिर्फ मानवदर्शन ही हो। लोहाना ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानवदर्शन विचारधारा को जिस दिन देश का प्रत्येक नागरिक आत्मसात कर लेगा तब ही सही अर्थों में पंडित जी के सपनों को साकार किया जा सकता है।


अंत में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर ने आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजू कॉमेडिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष  अंशुल गोयल,  हरिओम धनगर, कैलाश कुछबंधिया, दीपक नेमा ,दुर्गेश राठौर ,संदीप पाराशर ,मुन्ना लाल धनगर ,उमेश चोलकर ,सदीप राठौर ,धन सिंह पाल पार्षद मीराबाई कुछबंधिया ,रामेश्वर पटेल ,अभिषेक शर्मा ,ठाकुरलाल हुरमाले, नंदकिशोर रात्रे, सुरेश सैनी , विक्रांत अग्रवाल नरेंद्र सैनी,गजानंद डाले, विष्णु प्रसाद ठाकुर ,राज शर्मा ,नवीन राठौर पार्षद दिनेश मौर्य नर्मदा प्रसाद चौरसिया आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं